कोरोना वैश्विक महामारी भी अब राजनीति का मुद्दा तो नहीं
सत्येन्द्र कुमार शर्मा
शनिवार 23 मई 2020 : वैश्विक महामारी कोविड 19 के नियंत्रण को भी राजनीति का मुद्दा बनाया जा रहा है।
देश के 12 राज्यों की सूची जहां भाजपा की सरकार नहीं है। भाजपा के लोगों का मानना है कि जिसमे भाजपा की सरकार नही है वहाँ कोरोना मरीजो की संख्या देखिए
छत्तीसगढ़ = 128
आंध्र प्रदेश =2605
केरल =691
महाराष्ट =41642
ओडिशा =1103
पंजाब =2028
राज्यस्थान=6227
तमिलनाडु=13967
तेलंगाना =1699
प.बंगाल =3197
दिल्ली=11659.
झारखंड= 303
कुल मरीज =85249
देश मे कुल मरीजो की संख्या =118226
मतलब बाकी 16 राज्य जहां भाजपा की सरकार है । भाजपा शासित राज्यो में मरीज 32977 ही है।
लोग कहते हैं कि देख लें आंखे खोल कर कि देश मे क्या चल रहा है, मोदी के विरोध में इन राज्यो ने क्या खेल खेला जा रहा है। लॉक डाउन को गंभीरता से नही लिया गया है ।और वैश्विक महामारी के प्रसार का सारा इल्ज़ाम मोदी पर डाला जा रहा है। भाजपा समर्थक का कहना है कि अरे शुक्र मनाओ की मोदी है नही तो आज अमेरिका से बेकार इंडिया के हालात होते, वो लोग भाग्यशाली है जो भाजपा शासित राज्यो में है।
अर्थात आंकड़ों के खेल और कोविड 19 के प्रसार को भी अब राजनीति के नजरिए से कमोवेश किया जा रहा है।